आप यहां पाएंगे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सामग्री जैसे नोट्स PDF ऑनलाइन लर्निंग साथ ही साथ YouTube के videos के लिंक इन सब से आप अपनी तैयारी को पुख्ता कर सकते हैं साथ ही साथ आप हमें अपने सुझाव भी दे सकते हैं| यदि हमारे एक छोटे से प्रयास से आपको थोड़ा भी फायदा होता है तो यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात होगी.
Thursday, 21 May 2020
Wednesday, 20 May 2020
झारखंड राज्य के प्रमुख राजवंश भाग 2
झारखंड राज्य के प्रमुख राजवंश भाग 2
झारखंड राज्य के प्राचीन राजवंश भाग 2
३) पलामू का रक्सैल वंश:-
० पलामू में प्रारंभ में रक्सैलों का आधिपत्य था। यह रक्सैल राजपूताना क्षेत्र से रोहतासगढ़ होते हुए पलामू पहुंचे थे। वे स्वयं को राजपूत कहते थे।
० रक्सैलों ने कुछ समय तक सरगुजा को अपने राज्य में मिला लिया था।
० इस समय की महत्वपूर्ण जनजातियां खरवार, गोंड, माहे, कोरबा, पहाड़िया तथा किसान थी। इनमें सबसे अधिक संख्या खरवारों की थी, जिसके शासक *प्रताप धवल* थे।
० रक्सैलों का शासन काल काफी दिनों तक चला लेकिन बाद में इन्हें चेरों द्वारा अपदस्थ कर दिया गया।
४) सिंहभूम का सिंहवंश:-
० सिंहभूम को *पोराहाट* के सिंह राजाओं की भूमि के नाम से जाना जाता है। सिंह वंश के उत्तराधिकारियों का दावा है कि सिंहभूम में *"हो"* जाति के प्रवेश के पूर्व से ही वे अपना राज्य स्थापित कर चुके थे।
० लेकिन *हो जनजाति* के सदस्य इस दावे का खंडन करते हुए प्रतिवाद करते हैं कि सिंहभूम का नामकरण उनके कुलदेवता *सिंगबोंगा* के नाम पर हुआ है। यह मत ज्यादा सही प्रतीत होता है।
० सिंह राजवंशी राठौड़ राजपूत थे,जो पश्चिम भारत से आए थे और उन्होंने आठवीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर आधिपत्य जमा लिया।
० सिंह वंश की पहली शाखा के संस्थापक *काशीनाथ सिंह* थे।
० इस वंश ने 52 पीढ़ियों तक राज किया।
० सिंह वंश की दूसरी शाखा का सत्ता अभिषेक 1205 ईस्वी के करीब हुआ था। इस शाखा के संस्थापक *दर्प नारायण सिंह* थे। उन्होंने 1205 से 1262 तक शासन किया।
० दर्प नारायण सिंह की मृत्यु के बाद *युधिष्ठिर नारायण सिंह* शासक बना जो 1262 ईस्वी से 1271 ईस्वी तक शासन करता रहा।
० युधिष्ठिर नारायण सिंह का उत्तराधिकारी *काशीराम सिंह* था, जिसके समय में नई राजधानी *"पोराहाट"* थी।
० इस राजवंश का चौथा शासक *अच्युत सिंह* था।
० अच्युत सिंह के बाद त्रिलोचन सिंह, अर्जुन सिंह, जगन्नाथ सिंह, अजय सिंह, शिकार सिंह, दयार सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, चित्र सिंह ने क्रमशः राज किया।
० इस राजवंश का 13 वां राजा जगन्नाथ द्वितीय अत्याचारी और निरंकुश था, जिसके कारण *"भुइयां"* लोगों ने विद्रोह कर दिया।
० औरंगजेब के शासनकाल में महिपाल सिंह व काशीराम सिंह सिंहभूम के राजा हुए थे।
० पुरुषोत्तम सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह पोरहाट तथा विक्रम सिंह सरायकेला के राजा बने।
० विक्रम सिंह ने अपने राज्य का विस्तार किया और खरसावां, केदरा, डुंगी, बंसकाई, आसनतली, पाटकोम आदि जीता एवं गम्हरिया पर भी कब्जा किया।
० विक्रम सिंह के 3 पुत्र थे बड़े पुत्र को सरायकेला तथा द्वितीय एवं तृतीय पुत्र को क्रमशः खरसावां आसनतली का राज्य मिला था।
० अर्जुन सिंह को 1857 में विद्रोहियों के साथ देने पर पोरहाट राज्य से पदच्युत कर बनारस जेल में बंद कर दिया गया था जहां 1870 ईस्वी में उनकी मृत्यु हो गई थी।
५) अन्य राजवंश:-
क) मानभूम का मान राजवंश:- मान राजाओं का राज हजारीबाग एवं मानभूम में विस्तृत था।
० गोविंदपुर धनबाद में कवि गंगाधर (1373-78) द्वारा रचित शिलालेख एवं हजारीबाग के दुधा पानी नामक स्थान से आठवीं सदी के शिलालेख में इनका उल्लेख है।
ख) रामगढ़ राज्य:- रामगढ़ राज्य की स्थापना 1368 ईस्वी के लगभग बाघदेव सिंह ने की थी।
० अपने बड़े भाई सिंह देव के साथ वह नागवंशी महाराजा की सेवा में थे।
० कालांतर में बाघदेव सिंह और उनके भाई सिंहदेव सिंह का नागवंशी राजाओं के साथ मतभेद हो गया। नागवंशी राजा से अलग होकर यह लोग कर्णपुरा आ गए यहां पर स्थानीय राजा को पराजित कर कर्णपुरा पर अधिकार कर लिया।
० दोनों भाइयों ने लगभग 21 परगनों पर कब्जा कर लिया था।
० उन लोगों ने *सीसिया* को अपनी पहली राजधानी बनाया बाद में राजधानी बदलकर *उर्दा* फिर *बादाम* और अंत में *रामगढ़* चली गई।
० राजा हेमंत सिंह (1604 से 1661) ने अपनी राजधानी उर्दा से हटाकर बादाम में स्थापित की थी।
० राजा दलेल सिंह ने अपनी राजधानी बादाम से हटाकर 1670 में रामगढ़ ले गया था।
० राजधानी परिवर्तन का मुख्य कारण भौगोलिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से बादाम का असुरक्षित होना था।
० 1772 ईस्वी में सिंह देव वंश के तेज सिंह (1772 से 1780) रामगढ़ के राजा बने। उन्होंने अपने शासन का संचालन *इचाक* से किया।
० 1880 ईस्वी के प्रारंभ में रामगढ़ राज्य एक तीसरे वंशज के हाथों में चला गया। इस वंश के प्रथम राजा ब्रह्म देव नारायण सिंह थे। इस वंश की राजधानी रामगढ़ से हटाकर हजारीबाग से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पद्मा में स्थापित की गई।
० पद्मा में एक राजप्रासाद का भी निर्माण किया गया, जो आज भी विद्यमान है।
० कामाख्या नारायण सिंह 1937 ईस्वी में रामगढ़ की गद्दी पर बैठे। इनकी राजधानी भी अंतिम समय तक पद्मा में ही रही।
० 1368 ईस्वी में बाघदेव द्वारा स्थापित रामगढ़ राज बिहार राज्य भूमि सुधार अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत 26 जनवरी, 1955 को समाप्त हो गया।
० रामगढ़ राज्य की राजधानियों का क्रम इस प्रकार रहा- उर्दा-सिसई, बादाम, रामगढ़, इचाक, पद्मा।
ग) पलामू का चेरो वंश:- पलामू का चेरो वंश छोटा नागपुर के नागवंशी एवं मानभूम के पंचेत राज्यों की तरह ही महान राजवंश था।
० चेरो वंश की स्थापना भागवत राय ने की थी इस वंश के राजाओं का राज्य क्षेत्र पलामू था।
घ) सिंहभूम का धाल वंश:- सिंहभूम के धालभूम क्षेत्र में धाल राजाओं का शासन था। धाल राजा संभवत: जाति के धोबी थे, वे नर बलि चढ़ाते थे।
० पंचायत के राजा भी संभवतः धोबी ही थे, उन्होंने एक ब्राह्मण कन्या से विवाह कर लिया था। इसी विवाह से उत्पन्न बालक ने धालभूम राज्य की स्थापना की थी।
च) खड़गडीहा राज्य:- खड़गडीहा राज रामगढ़ राज्य के उत्तर पूर्व में स्थित था।
० इस राज्य की स्थापना 15वीं सदी के *हंसराज देव* नामक एक दक्षिण भारतीय ने की थी।
० मूलत: उसने बंदावत जाति के एक शासक को परास्त कर हजारीबाग के 90 किलोमीटर लंबे क्षेत्र को अपने अधिकार में कर लिया था।
० इस राजपरिवार का वैवाहिक संबंध अधिकांशत: उत्तर बिहार के ब्राह्मण जमींदार परिवारों के साथ था।
छ) पंचायत राज्य:- पंचेत राज्य मानभूम क्षेत्र का सर्वाधिक शक्तिशाली राज्य था।
० इस राज्य की उत्पत्ति और स्थापना के विषय में प्रचलित जनश्रुति के अनुसार इसकी स्थापना काशीपुर के राजा एवं रानी की तीर्थ यात्रा के क्रम में पैदा हुए पुत्र ने किया था।
० बड़ा होने पर यह बालक पहले मांझी बना, सिर्फ परगना 84 का राजा बना। इसी राजा ने आगे चलकर पंचेतगढ़ का निर्माण किया।
० राजा ने कपिला गाय की पूंछ को राज्य चिन्ह के रूप में स्वीकार किया।
० इस प्रकार प्राचीन एवं पूर्व मध्यकाल में छिटपुट आक्रमणों के बावजूद झारखंड में लगभग सभी क्षेत्र स्वतंत्र बने रहे और छोटा नागपुर क्षेत्र अपनी क्षेत्रीय स्वच्छंदता कायम रखने में कामयाब रहा।
For PDF Click Below 👇👇👇

![]() |
| झारखंड राज्य के राजवंश |
झारखंड राज्य के प्रमुख जनजातीय विद्रोह भाग 2
झारखंड राज्य के जनजातीय विद्रोह भाग 2
झारखंड के प्रमुख जनजातीय विद्रोह भाग 2
तिलका आंदोलन (1783-85):-
० तिलका आंदोलन का प्रारंभ 1783 ईस्वी में तिलका मांझी के नेतृत्व में हुआ।
० इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी स्वायत्तता की रक्षा एवं इस क्षेत्र से अंग्रेजों को खदेड़ना था।
० इन्होंने आधुनिक रॉबिनहुड की भांति अंग्रेजी खजाना लूटकर गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच बांटना आरंभ किया।
० तिलका मांझी द्वारा गांव-गांव में *सखुआ पत्ता* घुमाकर विद्रोह का संदेश भेजा जाता था।
० तिलका मांझी ने *सुल्तानगंज* की पहाड़ियों से *छापामार युद्ध* का नेतृत्व किया था।
० तिलका मांझी के तीरों से मारा जाने वाला अंग्रेज सेना का नायक *अगस्टिन क्लीवलैंड* था।
० 1785 ईस्वी में तिलका मांझी को धोखे से गिरफ्तार कर लिया गया और भागलपुर में *बरगद पेड़* पर लटका कर फांसी दे दी गई। वह स्थान आज भागलपुर में *बाबा तिलकामांझी चौक* के नाम से प्रसिद्ध है।
० भारतीय स्वाधीनता संग्राम के पहले विद्रोही शहीद तिलका मांझी थे।
० सर्वाधिक महत्व की बात यह है कि तिलका विद्रोह में महिलाओं की भागीदारी थी, जबकि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महिलाओं ने काफी बाद में हिस्सा लेना प्रारंभ किया।
चुआड़ विद्रोह (1769-1805):-
० चुआड़ विद्रोह अकाल, लगान में वृद्धि,जमीन की नीलामी एवं अन्य आर्थिक मुद्दों को लेकर किया गया।
० चुआड़ विद्रोह के प्रमुख नेताओं के नाम-- रघुनाथ महतो, श्याम गंजम, सुबल सिंह, जगन्नाथ पातर, मंगल सिंह, दुर्जन सिंह, लाल सिंह, मोहन सिंह आदि। रघुनाथ महतो ने 1769 ईस्वी में नारा दिया था अपना गांव अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज।
० 1798 में अप्रैल महीने में वीरभूम के जंगल महाल के क्षेत्रों घाटशिला, बिंदु मंडलकुंडा, पुरुग्राम आदि के चुआड़ों एवं मिदनापुर के चुआड़ों ने अंग्रेजो के द्वारा जमीन पर लगा बढ़ाए जाने के खिलाफ पंखे आर्थिक असंतोष के चलते विद्रोह कर दिया।
० जून में बांकुड़ा के चुआड़ एवं पाइक तथा उड़ीसा के पाइक भी इसमें शामिल हो गए।
० विद्रोह के विस्तृत स्वरूप के आगे अंग्रेजी दमन काम नहीं आया एवं अंग्रेजों को विवश होकर चुआड़ एवं पाइक सरदारों को उन से छीनी गई जमीन एवं सारी सुविधाएं वापस करनी पड़ी पड़ी।
चेरो आंदोलन (1800-1818):-
० पलामू की चेरो जनजाति ने ज्यादा कर वसूली एवं उपाश्रित पट्टों के पुनः अधिग्रहण के खिलाफ 1800 ईस्वी में *भूखन सिंह* के नेतृत्व में विद्रोह किया।
० इसे दबाने के लिए अंग्रेजों ने छल कपट एवं चालाकी का सहारा लिया।
० इस विद्रोह के परिणाम स्वरूप 1809 ईस्वी में ब्रिटिश सरकार ने छोटानागपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमींदारी पुलिस बल का गठन किया।
० 1814 में पलामू परगने की नीलामी की आड़ में अंग्रेजों ने इस पर अपना कब्ज़ा कर लिया एवं शासन का दायित्व "भारदेव के राजा घनश्याम सिंह* को दे दिया।
० अंग्रेजों की इस साजिश के खिलाफ 1817 में उन्होंने जनजातियां सहयोग को सुनिश्चित कर विद्रोह किया परंतु इसे भी दबा दिया गया।
० इस विद्रोह का दमन *कर्नल जॉन्स* द्वारा किया गया।
हो विद्रोह (1820-21):-
० छोटा नागपुर के हो लोगों ने 1820 - 21 में जबरदस्त विद्रोह किया।
० यह विद्रोह सिंहभूम के क्षेत्र में हुआ।
० यह विद्रोह अभी अंग्रेजों एवं जमींदारों के शोषण के खिलाफ था।
० इस विद्रोह का मुख्य कारण राजा जगन्नाथ सिंह द्वारा शोषण तथा अंग्रेजों का पिछलग्गूपन होना था।
० 1820-21 में *मेजर रफ सेज* एवं 1837 में *कैप्टन विलकिंग्सन* के नेतृत्व में हो विद्रोह को दबा दिया गया।
कोल विद्रोह ( 1831-32):-
० छोटा नागपुर में अगर किसी ने अंग्रेज शासकों एवं जमींदारों को सर्वाधिक परेशान किया तो वे थे-- कोल विद्रोही।
० यह मुंडा जनजाति का विद्रोह था, जिसमें हो जाति ने भी खुलकर साथ दिया था।
० इस विद्रोह में छोटा नागपुर विशेषकर सिंहभूम, पलामू, मानभूम के कुछ भागों की जनजातियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
० इस विद्रोह का प्रमुख कारण *भूमि संबंधी असंतोष* था।
० इस विद्रोह का एक प्रमुख नेता *बुधु भगत* था। इस युद्ध में वह अपने भाई पुत्र और 100 अनुयायियों सहित मारा गया।
० विद्रोहियों के दो अन्य नेता *सिंध राय एवं सुर्गा* अंत तक लड़ते रहे। उन्होंने 1832 में आत्मसमर्पण किया।
० विद्रोह दबा दिया गया पर गांव के मुखिया (मुंडा) एवं 7-12 गांवों को मिलाकर बनाए गए पीर के प्रधान (मानकियों) जमीन लौटा दी गई।
० इस विद्रोह के परिणाम स्वरूप 1833 ईस्वी में एक नए प्रांत *दक्षिण पश्चिम सीमा एजेंसी* का गठन हुआ। बाद में *मानकी मुंडा पद्धति* को वित्तीय एवं न्यायिक के अधिकार भी दिए गए।
भूमिज विद्रोह (1832-33)
० भूमिज विद्रोह का आरंभ 18 से 32 ईसवी में *गंगा नारायण* के नेतृत्व में हुआ। इसका प्रभाव वीरभूम और सिंहभूम के क्षेत्रों में रहा।
० यह विद्रोह वीरभूम(बड़ाभूम) राजा, पुलिस अधिकारियों, मुंसिफ, नमक दारोगा तथा अन्य देशों के खिलाफ भूमिजों की शिकायत की देन था।
० विद्रोह का दूसरा कारण स्थानीय व्यवस्था पर कंपनी की शासन व्यवस्था का थोपा जाना था
० साथ ही, इसके पीछे अंग्रेजों की दमनकारी लगान व्यवस्था से उत्पन्न असंतोष भी काम कर रहा था।
० भूमिज विद्रोह की विधिवत शुरुआत 26 अप्रैल 1832 ईस्वी को वीरभूम परगना के जमींदार के सौतेले भाई और दीवान *माधव सिंह* की हत्या के साथ हुई।
० यह हत्या गंगा नारायण सिंह के द्वारा की गई। गंगा नारायण वीरभूम के जमींदार का चचेरा भाई था। दीवान के रूप में माधव सिंह काफी बदनाम हो चुका था। उसने कई तरह के करों को लगाकर जनता को तबाह कर दिया था।
० माधव सिंह के खिलाफ गंगा नारायण ने भूमिजों को एक अभूतपूर्व नेतृत्व प्रदान किया।
० माधव सिंह का अंत करने के पश्चात गंगा नारायण की टक्कर कंपनी के फौज के साथ हुई।
० कंपनी की फौज का नेतृत्व ब्रेंडन एवं लेफ्टिनेंट टिमर के हाथों में था।
० कोल एवं हो जनजातियों ने इस विद्रोह में गंगा नारायण का खुलकर साथ दिया।
० 7 फरवरी 1833 ईस्वी को खरसावां के ठाकुर चेतन सिंह के खिलाफ लड़ते हुए गंगा नारायण मारा गया।
० खरसावां के ठाकुर ने उसका सर काट कर अंग्रेज अधिकारी कैप्टन विलकिंसन के पास भेज दिया। गंगा नारायण के मारे जाने से कैप्टन विलकिंसन ने राहत की सांस ली।
० गंगा नारायण के मृत्यु के पश्चात यह विद्रोह शिथिल पड़ गया।
० यद्यपि इस विद्रोह में गंगा नारायण की अंततः पराजय हुई, किंतु इसने यह स्पष्ट कर दिया था कि जंगल महाल में प्रशासकीय परिवर्तन की आवश्यकता है।
० कोल विद्रोह की ही भांति भूमिज विद्रोह के बाद भी कई प्रशासनिक परिवर्तन लाने हेतु अंग्रेज विवश हुए।
० 1833 ईस्वी के रेगुलेशन XIII के तहत शासन प्रणाली में व्यापक परिवर्तन किया गया। राजस्व नीति में परिवर्तन हुआ एवं छोटानागपुर को *दक्षिण पश्चिम सीमांत एजेंसी* का एक भाग मान लिया गया।

Monday, 18 May 2020
Jharkhand GK MCQ set #03
झारखंड राज्य के महत्वपूर्ण 1000+ प्रश्नों का संग्रह भाग 3
Jharkhand GK for JSSC, jpsc, jharkhand police constable and SI
![]() |
TOP 1000+ G K OF JHARKHAND |
झारखंड के महत्वपूर्ण 1000+ प्रश्नों का संग्रह भाग 3
प्रश्न 51:- छोटा नागपुर के जनजातीय क्षेत्र के लिए झारखंड शब्द का प्रयोग पहली बार किस शताब्दी में हुआ था ?
A. 13वीं शताब्दी
B. 14 वीं शताब्दी
C. 12 वीं शताब्दी
D. 15 वीं शताब्दी
a
प्रश्न 52:-नाग वंश के किस शक्तिशाली और प्रभावशाली राजा के कारण इल्तुतमिश और बलबन के शासनकाल में झारखंड पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा ?
A. राजा शिवदास कर्ण
B. राजा हरिकर्ण
C. राजा शिवकर्ण
D. राजा रेणूकर्ण
b
प्रश्न 53:-फिरोजशाह तुगलक ने छोटा नागपुर के हजारीबाग के जीते हुए क्षेत्र पर शासन कायम करते हुए अपनी राजधानी कहां बनाई थी?
A. हजारीबाग
B. कोकरा
C. सतगांवा
D. बीघा
c
प्रश्न 54:-मोहम्मद बिन तुगलक की सेना किसके नेतृत्व में 1340 ईस्वी में बीघा के किले पर अधिकार कर लिया था?
A. मलिक बया
B. इब्राहिम अली
C. मोहम्मद बिन तुगलक
D. फिरोजशाह तुगलक
b
प्रश्न 55:- सन 1592 ईस्वी में अकबर के सेनापति मानसिंह ने बंगाल एवं बिहार की राजधानी किसे बनाई थी?
A. राजमहल
B. कुमारधुबी
C. धनबाद
D. कोलकाता
a
प्रश्न 56:-झारखंड में अंग्रेजों का सबसे पहले प्रवेश किस और से हुआ?
A. घाटशिला
B. हजारीबाग
C. राजमहल
D. सिंहभूम
प्रश्न 57:- सिंहभूम क्षेत्र से नियमित कर वसूलने तथा इन्हें अपनी अधीनता में रखने के लिए अंग्रेजों ने सिंहभूम पर आक्रमण करने के लिए किसे भेजा था?
A. रिचर्ड्सन
B. फर्गुसन
C. एंडरसन
D. फेल्शन
b
प्रश्न 58:- घाटशिला के महल पर अंग्रेजो का कब्जा किस वर्ष हुआ?
A. सन 1768
B. सन 1765
C. सन 1767
D. सन 1770
c
प्रश्न 59:-हो एवं अंग्रेजी सेना में लड़ाई किस नदी के तट पर हुई थी इसमें अंग्रेज विजई रहे थे?
A. राढू नदी
B. रोरो नदी
C. चमकू नदी
D. स्वर्णरेखा नदी
b
प्रश्न 60:-झारखंड के पलामू जिले का गठन किस वर्ष किया गया था?
A. सन 1892
B. सन 1993
C. सन 1893
D. सन 1992
a
प्रश्न 61:- झारखंड राज्य का 22 वां जिला कौन बना?
A. रामगढ़
B. खूंटी
C. लातेहार
D. सरायकेला खरसावां
d
प्रश्न 62:-झारखंड राज्य में नगर निगमों की कुल संख्या कितनी है ?
A. 5
B. 7
C. 8
D. 9
d
प्रश्न 63:- संथाल परगना का क्षेत्र प्राचीन काल में किस नाम से जाना जाता था ?
A. नरीखंड
B. कांकजोल
C. कर्ण-सुवर्ण
D. कलिंद
a
प्रश्न 64:-अकबरनामा में छोटा नागपुर क्षेत्र को क्या कहा गया है ?
A. विलकिंसनगंज
B. अकबरपुर
C. झारखंड
D. खोखरा
c
प्रश्न 65:-सिंहभूम जिले के किस स्थान से पाषाण कालीन मृदभांड के टुकड़े, पक्की मिट्टी के मटके, पत्थर की हथौड़ी आदि प्राप्त हुए हैं?
A. बारूडीह
B. सोनाडीह
C. सुदामडीह
D. पाथलडीह
a
प्रश्न 66:- सिंहभूम जिले के किस स्थान से हाथ से बने मृदभांड के टुकड़े, वलय प्रस्तर, पत्थर के मनके, कुल्हाड़ी आदि मिली है?
A. शरदकेल
B. बोनगरा
C. लुपंगड़ी
D. मुरद
b
प्रश्न 67:- डोइसा में नवरत्न नामक पंच मंजिला भवन का निर्माण किस वंश के राजाओं ने करवाया ?
A. रक्सेल वंश
B. मुंडा वंश
C. नागवंश
D. सिंह वंश
c
प्रश्न 68:- रामगढ़ राज्य की स्थापना 1368 ईस्वी में किसने की थी?
A. बाघ देव सिंह
B. सिंह देव सिंह
C. नागदेव सिंह
D. रामदेव सिंह
a
प्रश्न 69:- कांग्रेस का 53 वां अधिवेशन जोकि रामगढ़ अधिवेशन के नाम से जाना जाता है की अध्यक्षता किसने की थी?
A. महात्मा गांधी
B. अबुल कलाम आजाद
C. जवाहरलाल नेहरू
D. सुभाष चंद्र बोस
b
प्रश्न 70:- संथाल जनजाति में कुल कितने गोत्र पाए जाते हैं ?
A. 10
B. 8
C. 15
D. 12
d
प्रश्न 71:- संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में किस संविधान संशोधन के द्वारा शामिल किया गया ?
A. 100 वां संविधान संशोधन
B. 99 वां संविधान संशोधन
C. 101वां संविधान संशोधन
D. 46 वां संविधान संशोधन
a
प्रश्न 72:- संथालों में वर पक्ष की ओर से कन्या पक्ष को दिया जाने वाला वधू मूल्य क्या कहलाता है ?
A. सुकदाम
B. डाली
C. हरजी
D. पोन
d
प्रश्न 73:- संथाल गांव का धार्मिक प्रधान कौन होता है ?
A. मरांग बुरु
B. नायके
C. मांझी
D. पाहन
b
प्रश्न 74:- झारखंड में पाई जाने वाली 32 जनजातियां संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचित है ?
A. अनुच्छेद 340
B. अनुच्छेद 342
C. अनुच्छेद 312
D. अनुच्छेद 338
b
प्रश्न 75:- झारखंड की जनजातियों में से किस जनजाति में जयमाला का रिवाज है?
A. संथाल
B. मुंडा
C. खोंड
D. किसान
c
For PDF Click Below 👇👇👇
![]() | |
|
Sunday, 17 May 2020
JHARKHAND SACHIVALAYA TOP 50 GK GS 39
झारखंड सचिवालय प्रैक्टिस सेट
JHARKHAND SACHIVALAYA PRACTICE SET
1. CRPF के नए प्रमुख कौन होंगे ?
a) राजीव राय भटनागर
b) आनंद प्रकाश माहेश्वरी
c) SS देसवाल
d) VK जौहरी
b
#. SS देशवाल ITBP के प्रमुख है इन्हें CRPF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था |
#. CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी | इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
#. VK जौहरी वर्तमान में BSF महानिदेशक हैं |
2. बिहार और उड़ीसा का विभाजन कब हुआ ?
a) 1932 ई
b) 1936 ई
c) 1912 ई
d) 1916 ई
b
#. बिहार प्रांत को बंगाल से अलग करके एक प्रांत के रूप में 1 अप्रैल 1912 को गठित किया गया |
#.पुणः 1 अप्रैल 1936 को बिहार से अलग करके उड़ीसा को एक अलग प्रांत का दर्जा दिया गया |
#. 15 नवंबर 2000 ई को बिहार से अलग करके झारखंड को भारत के 28वां राज्य के रूप में स्वीकार किया |
3. झारखंड के किस महिला को "मिस इंडिया एलीगेट 2020" का खिताब मिला है ?
a) एंजेला तिर्की
b) स्टीफन पटेल
c) रागिनी राम
d) सायला सोमानी
d
#. रांची की सायला सोमानी ने मिस इंडिया एलीगेट 2020 का खिताब जीता |
#. इसमें राज्य भर की प्रतिभागी शामिल हुई थी |
4. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था ?
a) तक्षशिला
b) विक्रमशिला
c) मगध
d) नालंदा
d
#. ह्वेनसांग जब नालंदा विश्वविद्यालय में अध्ययन करने आए थे, तब नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य शीलभद्र थे |
#. ह्वेनसांग ने अपने यात्रा विवरण में भारतीय लोगों को गर्म और गुस्सैल मिजाज का बताया |
#. ह्वेनसांग के भारत आगमन के समय हर्षवर्धन का शासन था |
5. हाल ही में प्रसिद्ध “परशुराम कुंड मेला” कहां आयोजित किया जाता है |
a) असम
b) अरुणाचल प्रदेश
c) नागालैंड
d) मणिपुर
b
#. इसी वर्ष “तवांग महोत्सव” का 7वां संस्करण भी अरुणाचल प्रदेश में ही मनाया गया |
#. अरुणाचल प्रदेश की वर्तमान में "प्रेमा खंडू" मुख्यमंत्री है |
#. राज्यपाल बी. डी. मिश्रा है |
6. राज्य के मंत्री परिषद किसके प्रति जिम्मेदार होते हैं ?
a) विधानसभा के प्रति
b) विधान परिषद के प्रति
c) राज्यपाल के प्रति
d) मुख्यमंत्री के प्रति
a
#. विधानसभा के सदस्य वयस्क मताधिकार के आधार प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं |
#. किसी भी राज्य की विधानसभा में अधिकतम 500 तथा न्यूनतम 60 सदस्य हो सकते हैं |
#. विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है |
7. भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2019 के अनुसार प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौन सा है ?
a) पश्चिमी सिंहभूम
b) लातेहार
c) चतरा
d) देवघर
b
#. लातेहार जिला में 56% क्षेत्रों मैं वनाच्छादित है
8. एशियाई जंगली गधा कहां पाए जाते हैं ?
a) कच्छ का रण
b) काजीरंगा
c) रणथंभौर
d) पेरियार
a
#. कच्छ का रण गुजरात में है |
#. रणथंभौर अभ्यारण राजस्थान में है ( बाघ शेर के लिए प्रसिद्ध ) |
#. काजीरंगा नेशनल पार्क असम में है ( एक सींग वाला गेंडा के लिए प्रसिद्ध ) |
#. पेरियार अभ्यारण केरल में है ( हाथी के लिए प्रसिद्ध ) |
9. झारखंड भारत के किस भाग में अवस्थित है ?
a) दक्षिण पूर्व
b) उत्तर पूर्व
c) उत्तर पश्चिम
d) दक्षिण पश्चिम
b
#. झारखंड की आकृति चतुर्भुज आकार है |
#. उत्तर से दक्षिण इसकी लंबाई 380 किमी है |
#. पूर्व से पश्चिम इसकी चौड़ाई 463 किमी है |
#. कुल क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किमी है |
10. अंतर्राष्ट्रीय दिनांक रेखा साधारण रूप से कैसे व्यक्त की जा सकती है ?
a) यह 180° देशांतर है
b) यह भूमध्य रेखा है
c) यह 90° पूर्वी देशांतर है
d) यह 0° देशांतर है
a
#. 1884 ई वाशिंगटन में इंटरनेशनल मेरिडियन कॉन्फ्रेंस में 180वे याम्योत्तर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा निर्धारित किया गया है |
#. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा आर्कटिक सागर, चुक्सी सागर, बेरिंग स्ट्रेट तथा प्रशांत महासागर से गुजरती है |
11. मनरेगा के अंतर्गत राज्य में न्यूनतम मजदूरी कितनी रुपए दी जाएगी ?
a) ₹200
b) ₹172
c) ₹272
d) ₹252
c
#. राज्य के मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी करने का फैसला ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है |
#. इसके तहत न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन एक ₹272 प्रस्तावित है |
12. नींबू रस में pH का मान कितना होता है ?
a) 7 के बराबर
b) पूर्वानुमान संभव नहीं
c) 7 से कम
d) 7 से अधिक
c
#. pH का मान 7 के बराबर रहने पर उदासीन होता है |
#. pH का मान 7 से कम रहने पर अम्लीय होता है |
#. pH का मान 7 से अधिक रहने पर छारीय होता है |
#. pH मान का खोज पी. सोरेनसन ने की थी |
13. ईसाई बनने के बाद जयपाल सिंह का नाम क्या पड़ा ?
a) ईश्वर दास
b) पौलुस
c) राजू दास
d) रोजर मैकेटिस
a
#. जयपाल सिंह का जन्म 2 जनवरी 1930 को टकरा गांव के खूंटी जिले में हुआ |
#. जयपाल सिंह का बचपन का नाम वेन्नध पाहन था |
#. जयपाल सिंह के सांस्कृतिक गुरु का नाम सुकरा पाहन था |
#. जयपाल सिंह को मरांग गोमके के नाम से भी जाना जाता है |
#. जयपाल सिंह को बिरसा मुंडा का अवतार भी माना जाता है |
#. जयपाल सिंह की मृत्यु 20 मार्च 1970 में हुई |
14. "ग्रैंड कैनियन” किस नदी में है ?
a) कोलोरेडो
b) कोलंबिया
c) मिसिसिपी
d) ओहाओ
a
15. किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने रांची में 'रिवॉल्यूशन स्पोर्ट्स' अकैडमी की शुरुआत की है ?
a) जेसीनता लाकड़ा
b) आरती सिंह
c) रोहित शर्मा
d) महेंद्र सिंह धोनी
c
#. भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा राजधानी रांची में अप्रैल माह में क्रिकेट एकेडमी खोलने की घोषणा किए थे मगर lockdown के चलते इसमें समय लग सकता है |
16. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नदी पश्चिम घाट में से निकलती है ?
a) घग्घर
b) कृष्णा
c) दामोदर
d) सोन
b
#. कृष्णा नदी महाबलेश्वर के समीप पश्चिमी घाट पहाड़ी से निकलती है
#. कृष्णा नदी की सहायक नदियां हैं :- भीमा, तुंगभद्रा, मूसी, अमरावती, कोयना, पंचगंगा, घाट प्रभा, आदि |
#. कृष्णा नदी की कूल लंबाई 1401 किमी0 है |
17. झारखंड के दीप सेनगुप्ता किस खेल से संबंधित है ?
a) शतरंज
b) क्रिकेट
c) लॉन टेनिस
d) हॉकी
a
18. जब ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन हुआ था, उस समय भारत का मुगल बादशाह कौन था ?
a) जहांगीर
b) हुमायूं
c) औरंगजेब
d) अकबर
d
#. ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन 1600 ई में हुआ था, उस समय भारत का मुगल बादशाह अकबर था |
19. राज्य के कितनी उम्र की सभी विधवा महिलाओं को पेंशन दी जाएगी ?
a) 21
b) 18
c) 40
d) 30
b
#. इसकी घोषणा महिला एवं बाल विकास सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी ने विधानसभा में घोषणा की है |
20. किसका परमानवीय इंधन के रूप में प्रयोग नहीं होता है ?
a) यूरेनियम
b) थोरियम
c) प्लूटोनियम
d) लेड
d
#. परमाणु ईंधन का नाभिकीय विखंडन करवाकर ऊर्जा प्राप्त किया जाता है |
#. जापान के हिरोशिमा पर जो परमाणु बम 6 अगस्त 1945 को गिराया गया था | उसका नाम लिटिलबॉय था | इसमें ईंधन के रूप में यूरेनियम -235 का प्रयोग हुआ था |
#. जापान के नागासाकी पर 9 अगस्त 1945 को गिराए गए परमाणु बम का नाम फैटमैन था |जिसमें इंधन के रूप में प्लूटोनियम 239 का प्रयोग हुआ था |
21. 'कोल जनजाति' कितने गोत्र में विभाजित हैं ?
a) 3
b) 6
c) 9
d) 12
d
#. झारखंड की 32वीं जनजाति के रूप में कॉल जनजाति को सम्मिलित किया गया |
#. कोल जनजाति को झारखंड की अनुसूचित जनजाति की मान्यता 2003 में दी गई |
#. प्रजातीय दृष्टि से कोल जनजाति को “प्रोटो एस्ट्रोलोयड” समूह में रखा गया है |
#. कॉल जनजाति के सर्वोच्च देवता सिंहबोंगा है |
22. भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात किस राज्य में है ?
a) आंध्र प्रदेश
b) असम
c) महाराष्ट्र
d) कर्नाटक
d
#. भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात जोग गरसोप्पा / जोग जलप्रपात है, जो शरावती नदी पर कर्नाटक राज्य में है |
23. झारखंड राज्य में कुल कितनी उप राजधानियां होंगी ?
a) 1
b) 2
c) 3
d) 4
d
#. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहां एक राजधानी और चार उपराजधानी होगी |
#. दुमका पहले से है, मेदनीनगर, चाईबासा, गिरिडीह को उपराजधानी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है |
24. कौन-सा गैसीय चक्र नहीं है ?
a) हाइड्रोजन
b) ऑक्सीजन
c) कार्बन
d) नाइट्रोजन
a
#. कार्बन नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन के चक्र को सम्मिलित रूप से गैसीय चक्र कहा जाता है
#. कार्बन मृत जीव-जंतुओं व पादपो के विघटन से जीवाश्म ईंधन के रूप में व जीवाश्म को जलाने से मुक्त होता है |
25. संस्थानों में हठ विवाह को किस नाम से जाना जाता है ?
a) बहादुर बापला
b) निर्बोलोक बापला
c) इतुत बापला
d) सांगा बापला
b
#. विधवा विवाह को संथाल जनजाति में सांगा बापला के नाम से जाना जाता है |
#. संथाल जनजाति में सर्वाधिक प्रचलित विवाह कीरिंग बापला विवाह है |
26. निम्न में से दिल्ली का कौन सा प्राचीन स्मारक, विश्व धरोहर स्मारक नहीं है ?
a) लाल किला
b) जंतर-मंतर
c) हुमायूं का मकबरा
d) कुतुब मीनार
b
#. जंतर मंतर जयपुर को 2010 ईस्वी में प्राचीन स्मारक विश्व धरोहर स्मारक में शामिल किया गया है |
#. भारत का 32वां विश्व धरोहर ग्रेट हिमालय पार्क ( हिमाचल प्रदेश ) है |
27. झारखंड में किसे नारी शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है ?
a) द्रौपदी मुरमू
b) रेणुका यादव
c) चामी मुर्मू
d) सीमा सेन
c
#. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा शामी मुर्मू को नारी शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया |
#. यह कोल्हान क्षेत्र के सरायकेला खरसावां जिले के रहने वाली है |
28. 'मेरियाना ट्रेंच' किस महासागर में स्थित है ?
a) अटलांटिक महासागर
b) प्रशांत महासागर
c) हिंद महासागर
d) दक्षिणी महासागर
b
#. मेरियाना गर्त की कुल लंबाई 11033 मीटर है
#. प्यूरीटो रिको गर्त अटलांटिक महासागर में स्थित है |
#. सुंडा गर्त हिंद महासागर में स्थित है |
#. यूरेशियन बेसिन आर्कटिक महासागर में स्थित है |
29. भारत का सबसे बड़ा लौह इस्पात कारखाना कहां स्थित है ?
a) राउरकेला इस्पात संयंत्र
b) बोकारो इस्पात संयंत्र
c) दुर्गापुर इस्पात संयंत्र
d) भिलाई इस्पात संयंत्र
b
#. बोकारो इस्पात संयंत्र रूस देश के सहयोग से स्थापित किया गया |
#. एशिया का सबसे बड़ा स्टील षड्यंत्र माना जाने वाला बोकारो स्टील संयंत्र की स्थापना 1964 में तृतीय पंचवर्षीय योजना के दौरान किया गया |
30. हमारे चेहरे में कितनी हड्डियां होती हैं ?
a) 34
b) 24
c) 14
d) 4
c
#. खोपड़ी में 29 हड्डियां होती हैं |
#. कशेरुकी दंड 33 कशेरुकाओं से मिलकर बना होता है |
#. शरीर को निश्चित आकार कंकाल तंत्र प्रदान करता है |
31. "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान" किसे दिया गया है ?
a) दैनिक भास्कर
b) प्रभात खबर
c) आजाद सिपाही
d) दैनिक जागरण
b
#. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बेहतरीन कवरेज और योग के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रभात खबर को इस सम्मान से नवाजा |
32. भारत में आर्थिक सुधार नीतियां किस वर्ष में प्रारंभ की गई ?
a) 1951
b) 1971
c) 1991
d) 2001
c
#. 24 जुलाई 1991 को उदारीकरण की घोषणा तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किया गया |
#. भारत में उदारीकरण का जनक मनमोहन सिंह हैं |
#. भारत में उदारीकरण को राव-मनमोहन मॉडल भी कहते हैं |
33. बड़ा जाम्दा समूह क्या है ?
a) ताम्र अयस्क क्षेत्र
b) स्वर्ण अयस्क क्षेत्र
c) अभ्रक अयस्क क्षेत्र
d) लौह अयस्क क्षेत्र
d
#. झारखंड में लौह अयस्क के उत्पादन में लगभग 100% लोहा पश्चिमी सिंहभूम से प्राप्त किया जाता है |
#. झारखंड में सर्वाधिक हेमेटाइट कोटी का लौह अयस्क पाया जाता है |
#. झारखंड में लौह अयस्क धारवाड़ प्रकार की चट्टानों से मिलती है |
34. महासागर की पर्पटी मुख्यतः सिलिका और ............ की बनी है |
a) मैग्निशियम
b) लोहा
c) मैग्नीज
d) सल्फर
a
#. पृथ्वी के ऊपरी भाग को भू-पर्पटी कहते हैं
#. सियाल के अंतर्गत सिलिकॉन और एलुमिनियम की प्रधानता है और सीमा में सिलिकॉन और मैग्नीशियम की बहुलता होती है |
#. नीफे के अंतर्गत निकेल और लोहा की बहुलता होती है |
35. झारखंड सरकार ने समग्र शिक्षा पर फोकस करते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 में कितनी राशि खर्च करने का फैसला किया है ?
a) 2760 करोड़
b) 2860 करोड़
c) 2960 करोड़
d) 3060 करोड़
c
#. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की 56 वीं बैठक में शिक्षा विभाग के 2960 करोड़ों रुपए के बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है |
36. चोल वंश भारत के किस भाग में अधिकतर शासन करते थे ?
a) पूर्व
b) पश्चिम
c) उत्तर
d) दक्षिण
d
#. चोल वंश के संस्थापक विजयालय थे |
#. तमिलनाडु में इसका अधिक विस्तार मिलता
है |
37. झारखंड के किस जिले में न्यूनतम नगरीय जनसंख्या पाया जाता है ?
a) दुमका
b) गोड्डा
c) चतरा
d) देवघर
b
#. झारखंड के धनबाद जिले में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत पाया जाता है |
38. हेलोफाइट वे पौधे होते हैं जो ............ में उगते हैं |
a) ताजा पानी
b) ठंडा पानी
c) तालाब
d) खारा पानी
d
#. हाइग्रोफाइट दलदली एवं भूमध्य रेखीय उष्ण आद्रता वाली वनस्पति को कहते हैं |
#. ट्रैफोफाइट उष्णकटिबंधीय जलवायु वाली घास एवं वनस्पति को कहते हैं |
#. लिथोफाइट कड़ी चट्टानों में उगने वाली वनस्पति को कहते हैं |
39. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निम्न में से किस की स्थापना करने की घोषणा की है ?
a) विस्थापन आयोग
b) आदिवासी विश्वविद्यालय
c) राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग
d) राज्य विधि आयोग
c
#. इसके अध्यक्ष पूर्व विकास आयुक्त देवाशीष गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है |
40. फेलिस कैटस .......... का वैज्ञानिक नाम है |
a) बिल्ली
b) कुत्ता
c) चूहा
d) शाही
a
#. कैनिस डॉमेस्टिका कुत्ते का वैज्ञानिक नाम है |
41. राज्यपाल को किस अनुच्छेद के तहत राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने का अधिकार है ?
a) 352
b) 356
c) 360
d) 123
b
42. कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल का निर्माण किसके द्वारा किया जाना प्रस्तावित किया गया ?
a) लॉर्ड कैनिंग
b) लॉर्ड कर्जन
c) विलियम हेस्टिंग्स
d) लॉर्ड विलियम बेंटिक
b
#. विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी के मृत्यु होने पर स्मारक बनाया गया |
#. लॉर्ड कैनिंग के समय 1857 का सैनिक विद्रोह हुआ था, उस समय विक्टोरिया महारानी थी |
43. 20 मार्च 2020 को "जयपाल सिंह मुंडा" की कौन सी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई ?
a) 30
b) 40
c) 50
d) 100
c
#. जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में 1928 के ओलंपिक में भारत ने हॉकी में पहला स्वर्ण पदक जीता था |
44. ............ प्राकृतिक गैस का प्रमुख घटक है |
a) एसीटोन
b) मिथेन
c) क्लोरीन
d) हेक्सेन
b
#. प्राकृतिक गैस पेट्रोलियम कुआं से निकलती है
#. प्राकृतिक गैस का द्रवित अवस्था LPG में प्रयोग किया जाता है |
#. गोबर गैस में 65% मिथेन पाया जाता है |
#. धान के खेत से मीथेन गैस निकलता है |
45. तिलका मांझी के पिता का नाम क्या था ?
a) तुलसी मांझी
b) गया मुर्मू
c) सुंदर मुर्मू
d) अर्जुन मांझी
c
#. तिलका मांझी का जन्म 1750 ई. में हुआ था |
#. तिलका मांझी का जन्म संथाल परिवार में हुआ था |
तिलका मांझी का जन्म तिलकपुर गांव में हुआ था |
#. तिलकामांझी को भागलपुर में बरगद के पेड़ पर लटका करफांसी दी गई थी |
46.1 जून 2020 से कहां पर सिर्फ स्वदेशी प्रोडक्ट बेचे जाएंगे ?
a) CRPF
b) CAPF
c) CISF
d) BSF
b
#. CAPF ( सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स ) 1 जून से अपने सभी कैंटीनो पर स्वदेशी सामान बेचने का फैसला लिया है |
#. इससे करीब 10 लाख आर्म्ड फोर्स को लाभ मिलेगा |
47. भारतीय सरकार द्वारा "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020" का मुख्य आयोजन किस शहर में किया जाएगा ?
a) देहरादून
b) लेह
c) श्रीनगर
d) रांची
b
48. 'लावणी' किस राज्य का लोक नृत्य है ?
a) मणिपुर
b) आंध्र प्रदेश
c) जम्मू-कश्मीर
d) महाराष्ट्र
d
#. बिहू नृत्य आसाम के कचारी और कचहरी जनजातियों द्वारा मनाया जाता है |
#. पंडवानी छत्तीसगढ़ में प्रचलित एक लोक नृत्य है |
49. किसे 108 मंदिरों वाला गांव कहा जाता है ?
a) देवघर
b) गोड्डा
c) मलूटी ( दुमका )
d) हजारीबाग
c
#. हल्दीघाटी मंदिर कोराम्बे ( गुमला ) में अवस्थित है |
#. झारखंड धाम मंदिर गिरिडीह में अवस्थित है |
#. मदन मोहन मंदिर पोटका ( रांची ) में अवस्थित है |
50. 'कार्नोटाइट' किसका अयस्क है ?
a) बेरियम
b) क्रोमियम
c) यूरेनियम
d) कॉपर
c
#. पिंच ब्लेड भी यूरेनियम का अयस्क है |
#. यूरेनियम परमाणु ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण पदार्थ है |
#. भारत के जादूगोड़ा में यूरेनियम मिलता है |
For PDF Click Below 👇👇👇
![]() |
JSSC CGL PRACTICE SET
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
झारखंड राज्य के महत्वपूर्ण 1000+ प्रश्नों का संग्रह भाग 2 Jharkhand GK for JSSC, jpsc, jharkhand police constable and SI TOP 100...
-
Jharkhand Panchayat Sachiv Pariksha Hindi paper 2 test झारखंड पंचायत सचिव परीक्षा टेस्ट हिंदी पेपर 2झारखंड पंचायत सचिव हिंदी पत्र दो टेस्ट कुल प्रश्न 100 कुल अंक 300 Note: एक प्रश्न पर ३ अंक दिए जाएंगे...
-
भारत के प्रमुख 56 नगरों के उपनाम 1.कोयला नगरी- धनबाद 2. पांच नदियों की भुमि- पंजाब 3.सात टापुओं का नगर- मुंबई 4. बुनकरों का शहर– प...