Pages

Tuesday 9 June 2020

Important questions of history/ इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न

Important questions of Indian history

भारतीय इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न


History Important one liner 
● इतिहास का पिता किसे समझा जाता है— हेरोडोटस

● जिस काल में मानव की घटनाओं का कोई लिखित वर्णन नहीं होता, उस काल को क्या कहा जाता है— प्रागैतिहासिक काल

● मानव जीवन की घटनाओं का लिखित वर्णन क्या कहलाता है— इतिहास

● आग का अविष्कार किस युग में हुआ— पुरापाषण युग में

● पुरापाषण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था— शिकार करना

● पहिए का अविष्कार किस युग में हुआ— नवपाषण युग में

● हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम कौन-सा है— सिंधु घाटी की सभ्यता

● सिंधु की सभ्यता का काल क्या माना जाता है— 2500 ई. पू. से 1750 ई.पू.

● सिंधु की घाटी सभ्यता में सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष कहाँ मिले— सुरकोटदा

● सिंधु की घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था— व्यापार

● हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी—
कांस्य युग

● सिंधु की घाटी सभ्यता में घर किससे बने थे— ईंटों से

● हड़प्पा के लोग कौन-सी फसल में सबसे आगे थे— कपास

● हड़प्पा की सभ्यता की खोज सर्वप्रथम किसने की— दयाराम साहनी

● सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था— लोथल (गुजरात)

● सिंधु की घाटी सभ्यता का स्थल ‘कालीबंगा’ किस प्रदेश में है — राजस्थान में

● हड़प्पा की सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी— 1921 ई.

● हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी— उचित समतावादी

● नखलिस्तान सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कहा गया है— मोहनजोदड़ो

● हड़प्पा की सभ्यता में हल से खेत जोतने का साक्ष्य कहाँ मिला— कालीबंगा

● सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से प्राप्त हुआ— कालीबंगा

● सिंधु की सभ्यता में एक बड़ा स्नानघर कहाँ मिला— मोहनजोदड़ो में

● सिंधु सभ्यता की मुद्रा पर किस देवता का चित्र अंकित था— आद्यशिव

● मोहनजोदड़ो को एक अन्य किस नाम से जाना जाता है— मृतकों का टीला

● सैंधव स्थलों के उत्खन्न से प्राप्त मोहरों पर किस पशु का प्रकीर्णन सर्वाधिक हुआ— बैल

● सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है— लोथल

● भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर कौन-सा था— हड़प्पा

● भारत में चाँदी की उपलब्धता के साक्ष्य कहाँ मिले— हड़प्पा की संस्कृति में

● मांडा किस नदी पर स्थित था— चिनाब पर

● हड़प्पा की सभ्यता का प्रमुख स्थल रोपड़ किस नदी पर स्थित था— सतलज नदी

● हड़प्पा में एक अच्छा जलप्रबंधन का पता किस स्थान से चलता है— धोलावीरा से

● सिंधु सभ्यता के लोग मिट्टी के बर्तनों पर किस रंग का प्रयोग करते थे— लाल रंग

● सिंधु घाटी की सभ्यता किस युग में थी— आद्य-ऐतिहासिक युग में

● सिंधु घाटी का सभ्यता की खोज में जिन दो भारतीय लोगों के नाम जुड़े हैं, वे कौन हैं— दयाराम साहनी और आर.डी. बनर्जी

● सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख फसल कौन-सी थी— जौ एवं गेहूँ

● हड़प्पा की समकालीन सभ्यता रंगपुर कहाँ है— सौराष्ट्र में

● हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई किसने कराई— सर जॉन मार्शल

● सिंधु सभ्यता के लोग सबसे अधिक किस देवता में विश्वास रखते थे— मातृशक्ति

● हड़प्पा की सभ्यता में मोहरे किससे बनी थी— सेलखड़ी से

● किस स्थान से नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई— मोहनजोदड़ो से

● मोहनजोदड़ो इस समय कहाँ स्थित है — सिंध, पाकिस्तान

● हड़प्पावासियों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया— ताँबे का

● स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के युग के स्थानों की खोज सबसे अधिक किस राज्य में हुई— गुजरात

● हड़प्पा के निवासी किस धातु से परिचित नहीं थे— लोह से

● हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी—
ताम्रयुग

● हड़प्पा का प्रमुख नगर कालीबंगन किस राज्य में है— राजस्थान में

● हड़प्पा के निवासी किस खेल में रूचि रखते थे— शतरंज

● हड़प्पा के किस नगर को ‘सिंध का बाग’ कहा जाता था— मोहनजोदड़ो को

● मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है— मृतकों का टीला
● हड़प्पा के निवासी घरों एवं नगरों के विन्यास के लिए किस पद्धति को अपनाते थे— ग्रीड पद्धति को

1 comment:


  1. सिन्धु घाटी सभ्यता : परिचय, प्रमुख स्थल, कृषि, पतन के कारण Sindhu Ghati Sabhyta In Hindi सिन्धु घाटी सभ्यता का विकास सिन्धु नदी के आस-पास हुआ विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक सभ्यता सिन्धु घटी सभ्यता है | इसकी खोज 1921 में रायबहादुर दयाराम साहनी द्वारा की गयी थी | इसको हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है एक शोध के अनुसार यह सभ्यता लगभग 8000 वर्ष पुरानी है |

    ReplyDelete