Friday 12 April 2019

भारत के प्रमुख बांध famous dams of India





• भाखड़ा बांध
>नदी:- सतलुज नदी
>राज्य:-  हिमाचल प्रदेश
>नीव:- 1948
>पूरा बना 1963 में
>ऊंचाई 226 m
>लंबाई  520मीटर
भाखड़ा बांध उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित है
इस के जलस्रोत को गोविंद सागर के नाम से जाना जाता है इसका जल स्रोत पानी के मामले में पूरे भारत में तीसरा सबसे बड़ा जल स्रोत है पहला स्थान है इंदिरा सागर बांध का और दूसरा है नागार्जुन बांध
गोविंद सागर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जलस्रोत का नया मंदिर कहा था
नांगल बांध भाखड़ा बांध की दूसरी धारा है ज्यादातर इन दोनों को साथ में भाखड़ा नांगल बांध के नाम से पुकारा जाता है लेकिन यह दोनों अलग-अलग बांध है

इस बांध से जो बिजली उत्पन्न की जाती है वह इसके पार्टनर स्टेट्स में बांटी जाती है जो हैं पंजाब हरियाणा राजस्थान चंडीगढ़ दिल्ली हिमाचल प्रदेश

•पोंग बांध
>नदी:- व्यास नदी
>राज्य:- हिमाचल प्रदेश
>नींव रखी गई 1961 में
>पूरा बना था 1974 में
>ऊंचाई 133 मीटर
>लंबाई  1931 मीटर
>इस बांध को पोंग जलाशय ,पोंग बांध, महाराणा प्रताप सागर बांध भी कहा जाता है
>यह कांगड़ा जिला के शिवालिक पहाड़ियों के व्यास नदी पर बना है


• मैथन बांध
>नदी:-बराकर नदी
>राज्य:- झारखण्ड
>पूरा बना 1957 में
>ऊंचाई 20 मीटर
>लंबाई 4789 मीटर
>

•नागार्जुन बांध
>नदी:- कृष्णा नदी
>राज्य :- आंध्र प्रदेश
>नीव :-10 दिसंबर 1955
>पूरा बना:- 1966
>पानी छोड़ा गया:- 4 अगस्त 1967
>ऊंचाई 124 मीटर
>लंबाई 1550 मीटर

>यह बांध कृष्णा नदी पर आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है |इसे बनाने की योजना 1903 ईस्वी में बनाई गई थी ,परंतु इसकी नींव 10 दिसंबर 1955 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने रखी और यह 1966 में पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया इस बांध में पानी छोड़ा गया था| 4 अगस्त 1967 को और इसका उद्घाटन किया था श्रीमती इंदिरा गांधी ने जब यह बांध बना था तो इसमें नागार्जुन सागर झील भी बना था और उस समय यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित झील था|


•पोचंपाड बांध (श्रीराम सागर बांध)
>नदी:-गोदावरी नदी
>राज्य:- तेलंगना (  पहले आंध्र प्रदेश में)
>नीव:- 26 जुलाई 1963
>पूरा बना:-1977
>ऊंचाई:-43 मीटर
> लंबाई 15600 मीटर
श्रीराम सागर बांध जिसे पहले पोचंपाद बांध के नाम से जाना जाता था वहां के आम लोग इसे  खुशतापुरम  परियोजना  के नाम से भी पुकारते हैं तेलंगाना राज्य में गोदावरी नदी पर बना हुआ है यह इसे बनाने की शुरुआत 26 जुलाई 1963 में की गई थी इसका नींव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखा था और 1977 में यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया| यह परियोजना तेलंगाना राज्य के निजामाबाद जिले में बनाया गया है इसकी कुल ऊंचाई 43 मीटर है और कुल लंबाई 15600 मीटर है| इसमें एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट भी लगाया गया है जो कुल 36 मेगावाट की बिजली उत्पन्न करता है


•थीन या रंजीत सागर बांध
>राज्य:-पंजाब  तथा जम्मू कश्मीर
>नदी:- रावी नदी
>नींव:-1981
>पूरा बना:-2001
>ऊंचाई :-160 मीटर
>लंबाई :-617 मीटर
 रंजीत सागर बांध या थीन बांध पंजाब और जम्मू कश्मीर के बॉर्डर पर बना हुआ है |इस बांध का 60% हिस्सा जम्मू कश्मीर में है और 40% हिस्सा पंजाब राज्य में है|
 यह बांध पंजाब के पठानकोट जिले में है और जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में है|
 यह परियोजना पंजाब का सबसे बड़ा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर बांध है|


No comments:

Post a Comment

SSC GD HINDI TEST SET2

    FOR PDF CLICK BELOW👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇