Friday 3 January 2020

Important military exercise of India 2019

IMPORTANT MILITARY EXERCISE OF 2019  


वर्ष 2019 के महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास  


वर्ष 2019 के महत्वपूर्ण युद्ध अभ्यास


important military exercise of 2019



 प्रश्न 1:- मित्र शक्ति युद्ध अभ्यास 2019 में भारत ने किस देश के साथ अभ्यास किया?
A. जापान
B. श्रीलंका
C. नेपाल
D. भूटान
b

# यह युद्ध का सातवां संस्करण था।
इस बार यह युद्धाभ्यास पुणे में हुआ था।
श्रीलंका की राजधानी श्रीजयवर्द्धनेकोट्टे हैं। यहां की मुद्रा *श्रीलंकाई रुपया* है। यहां के संसद का नाम *श्रीलंका पार्लिअमेंथुवा* है।
यहां की आधिकारिक भाषा *सिंहली और तमिल* है।
श्रीलंका के वर्तमान राष्ट्रपति *गोटाबाया राजपक्षे* हैं और प्रधानमंत्री *महिंदा राजपक्षे* है।



प्रश्न 2:- हैंड इन हैंड युद्ध अभ्यास 2019 किन दो देशों के बीच हुआ?
A. भारत और चीन
B. भारत और जापान
C. भारत और उत्तरी कोरिया
D. भारत और दक्षिण कोरिया
a

#यह इस युद्धाभ्यास का *आठवां संस्करण* था।
इस बार यह *उमरई, मेघालय* में किया गया।
चीन की राजधानी *बीजिंग* है और यहां की आधिकारिक भाषा *मैंडरिन* है।
चीन की मुद्रा युवान तथा रेनमिंबी है।
तथा चीन के संसद को*नेशनल पीपुल्स कांग्रेस* कहते हैं।
चीन के वर्तमान राष्ट्रपति *शी जिनपिंग* है
यहां के उपराष्ट्रपति *वांग किशन* है तथा प्रधानमंत्री *ली केकियांग* है।





प्रश्न 3:-सूर्य किरण युद्धाभ्यास 2019 किन दो देशों के बीच हुआ?
A. भारत और म्यानमार
B. भारत और नेपाल
C. भारत और श्रीलंका
D. भारत और अफगानिस्तान
b

यह इस युद्धाभ्यास का *14 वां संस्करण* था इस बार यह *नेपाल* के *सालीझंडी में हुआ
नेपाल की राजधानी *काठमांडू* है और यहां की आधिकारिक भाषा *नेपाली* है।
नेपाल की मुद्रा *नेपाली रुपया* है। तथा नेपाल के संसद को *राष्ट्रीय पंचायत* कहते हैं।
वर्तमान में नेपाल के राष्ट्रपति *विद्या देवी भंडारी* हैं तथा उपराष्ट्रपति *नंदकिशोर पुन* है और यहां के वर्तमान प्रधानमंत्री *खड़क प्रसाद शर्मा ओली* हैं।



प्रश्न 4:- काजिंद 2019 युद्ध अभ्यास भारत ने किस देश के साथ किया?
A. अफगानिस्तान
B. कजाकिस्तान
C. किर्गिस्तान
D. उज़्बेकिस्तान
b

#यह इस युद्ध व्यास का *चौथा संस्करण* था इस बार यह *पिथौरागढ़, उत्तराखंड* में हुआ।
० कजाकिस्तान की राजधानी *नूरसुल्तान* है और यहां की अधिकारिक भाषा *कजख* है। यहां की मुद्रा "कजाकिस्तानी टेंगे* है। यहां की संसद का नाम *मजलिस* है
० कजाकिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति
*Kassym-Jomart Tokayev* है और प्रधानमंत्री *Askar Mamin*  है। कजाकिस्तान विश्व का सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड कंट्री है।


प्रश्न 5:- DUSTLIK 2019 युद्ध अभ्यास में भारत किस देश के साथ युद्ध अभ्यास करता है?
A. कजाकिस्तान
B. किर्गिस्तान
C. उज्बेकिस्तान
D. अफगानिस्तान
C

# यह युद्धाभ्यास 2019 में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच पहली बार किया गया। यह युद्ध अभ्यास चिरचिक, उज्बेकिस्तान में हुआ।
० उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद है। यह एक डबल लैंडलॉक्ड कंट्री है। यहां की आधिकारिक भाषा उज्बेक है। यहां की मुद्रा *उज्बेकिस्तानी सोम* है। और यहां के संसद का नाम *ओलिय मजलिस* है।

यहां के राष्ट्रपति *Shavkat Mirziyoyev* हैं। तथा प्रधानमंत्री *Abdulla Nigmatovich Aripov* हैं।






प्रश्न 6:- धर्म गार्जियन 2019 किन दो देशों के बीच का युद्ध अभ्यास है?
A. भारत और चीन
B. भारत और जापान
C. भारत और श्रीलंका
D. भारत और नेपाल
b

० यह युद्धाभ्यास का *दूसरा संस्करण* था, इस बार यह युद्धाभ्यास *वेरिंग्टे, मिजोरम* में किया गया।
० जापान की राजधानी *टोक्यो* है, यहां की आधिकारिक भाषा *जापानी* है तथा यहां के संसद का नाम *डाइट* और यहां की आधिकारिक मुद्रा *येन* है।
० वर्तमान में जापान के प्रधानमंत्री *शिंजो अबे* हैं। जापान के राजा *नरुहीतो* हैं

० 2020 का ओलंपिक जापान के टोक्यो में ही होने वाला है।


प्रश्न 7:- शक्ति किन दो देशों का युद्धाभ्यास है?
A. भारत और पुर्तगाल
B. भारत और अर्जेंटीना
C. भारत और स्पेन
D. भारत और फ्रांस
d

# यह युद्ध अभ्यास महाजन रेंज राजस्थान में हुआ। भारत और फ्रांस के बीच दो अन्य युद्धाभ्यास भी होते हैं जिनके नाम हैं *वरुण* जोकि एक जल सेना का युद्ध अभ्यास है और *गरुड़ा* जोकि वायु सेना का युद्ध अभ्यास है। और शक्ति थल सेना का युद्ध अभ्यास है।

कुछ मिलते जुलते नाम जो असमंजस पैदा कर सकते हैं।
गरुड़ शक्ति--भारत और इंडोनेशिया के बीच
गगन शक्ति---भारतीय वायु सेना आपस में
समुद्र शक्ति---भारत और इंडोनेशिया की जल सेना
मित्र शक्ति--भारत और श्रीलंका के बीच

फ्रांस की राजधानी पेरिस है, आधिकारिक भाषा फ्रांसीसी है, मुद्रा यूरो है,
राष्ट्रपति - एमानुएल मैक्रोन
प्रधानमन्त्री - एडवर्ड फिलिप



प्रश्न 8:- नोमेडिक एलिफेंट युद्ध अभ्यास भारत किस देश के साथ करता है?
A. मंगोलिया
B. चीन
C. भूटान
D. शेसेल्स
a

# यह युद्ध का *14 वां संस्करण* था इस बार यह युद्धाभ्यास *हिमाचल प्रदेश के बाकलोह* में हुआ।

० मंगोलिया की राजधानी *उलान बटोर* है तथा मुद्रा *तोगोर्ग* है, अधिकारिक भाषा *मंगोल* है, यह एक लैंडलॉक्ड कंट्री है
राष्ट्रपति - *साखियाजिन एल्बदोर्ज*
प्रधानमंत्री - *सानजाजिन बायर*


प्रश्न 9:- Tiger Triumph 2019 युद्धाभ्यास में भारत के साथ कौन सा देश है हिस्सा लेता है?
A. रूस
B. अमेरिका
C. कनाडा
D. दक्षिण अफ्रीका
b

# यह युद्धाभ्यास का पहला संस्करण था इसमें दोनों ही देश की तीनों सेनाओं ने युद्धाभ्यास किया। युद्ध अभ्यास आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और विशाखापट्टनम में हुआ।

० अमेरिका की राजधानी "वाशिंगटन डीसी* है आधिकारिक भाषा *इंग्लिश* है तथा मुद्रा *डॉलर* है यहां के  राष्ट्रपति *डोनाल्ड ट्रंप* हैं।


प्रश्न 10:- Chang- Thang युद्ध अभ्यास  2019 जो कि भारतीय सेनाओं का एक आपसी युद्धाभ्यास है कहां किया गया?
A. विशाखापट्टनम
B. राजस्थान
C. लद्दाख
D. उत्तराखंड
c





प्रश्न 11:- SITMEX 2019 में भारत के अलावा और कौन से दो देश हिस्सा लेते हैं?
A. थाईलैंड और सिंगापुर
B. मलेशिया और सिंगापुर
C. चीन और जापान
D. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
a

# यह युद्ध का पहला संस्करण था इस बार यह युद्धाभ्यास *पोर्टब्लेयर* में किया गया।

० थाईलैंड की राजधानी *बैंकॉक* है, यहां की अधिकारी मुद्रा *बह्त* है। यहां के संसद को *नेशनल असेंबली* कहा जाता है।


० सिंगापुर की राजधानी *सिंगापुर" है, आधिकारिक मुद्रा *डॉलर" है आधिकारिक भाषा *मलाए* हैं। राष्ट्रपति- *हलीमा याकूब* तथा प्रधानमंत्री *ली हसेन लूंग*

भारत के साथ इन दोनों देशों का अलग-अलग युद्धाभ्यास भी होता है।
भारत और सिंगापुर--- SIMBEX
भारत और थाईलैंड--- मैत्री


प्रश्न 12:- EKUVERIN 2019 युद्धाभ्यास किन दो देशों के बीच का है?
A. भारत और म्यांमार
B. भारत और मलेशिया
C.भारत और मालदीव
D. भारत और मंगोलिया
c

# यह युद्ध अभ्यास का *दसवां संस्करण* था जो कि *पुणे* में किया गया।

० मालदीव की राजधानी माले है, आधिकारिक भाषा दिवेही है, और EKUVERIN एक दिवेही भाषा का शब्द है जिसका अर्थ मित्र होता है। यहां की मुद्रा रुफिया है।
राष्ट्रपति-- इब्राहिम मोहम्मद सोलिह


प्रश्न 13:- CORPAT 2019 में भारत ने किस देश के साथ विशाखापट्टनम में युद्धाभ्यास किया?
A. बांग्लादेश
B. ब्राजील
C. मोजांबिक
D. युगांडा
a

# इस अभ्यास के तहत बांग्लादेश के साथ  यह युद्धाभ्यास दूसरी बार किया गया।
CORPAT:- coordinated patrol

० बांग्लादेश की राजधानी *ढाका* है, आधिकारिक भाषा *बांग्ला* है, और मुद्रा टका है, यहां की संसद का नाम *जातीय संसद* है, राष्ट्रपति- अब्दुल हामिद हैं
 प्रधानमंत्री - शेख हसीना है।


प्रश्न 14:- CORPAT 2019 में भारत ने किस देश के साथ अंडमान और निकोबार में युद्ध अभ्यास किया?
A. त्रिनिदाद एंड टोबैगो
B. थाईलैंड
C. ओमान
D. इजराइल
b

# CORPAT के तहत होने वाली युद्ध अभ्यास में थाईलैंड के साथ यह 28 वां संस्करण था।


प्रश्न 15:-मालाबार युद्धाभ्यास में भारत किन दो देशों के साथ युद्ध अभ्यास करता है ?
A. रूस और चीन
B. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
C. जापान और अमेरिका
D. रूस और जापान
c

# मालाबार युद्धाभ्यास का यह *23 वां संस्करण* था इस बार यह युद्ध अभ्यास *जापान" में किया गया।

० इस युद्धाभ्यास में भारत की तरफ से *आईएनएस सहयाद्रि* और *आई एन एस किल्टन* ने भाग लिया था


प्रश्न 16:- AL- NAGAH युद्धाभ्यास में भारत किस देश के साथ अभ्यास करता है?
A. सऊदी अरब
B. संयुक्त अरब अमीरात
C. बहरीन
D. ओमान
d

# इस युद्धाभ्यास का यह *तीसरा संस्करण* था और इस बार यह युद्ध अभ्यास *ओमान* में किया गया।

० ओमान की राजधानी मस्कट है, आधिकारिक भाषा अरबी है, यहां की मुद्रा रियाल है,


प्रश्न 17:- संपरीति 2019 किन दो देशों के बीच होने वाला युद्ध अभ्यास है?
A. भारत और म्यानमार
B. भारत और बांग्लादेश
C. भारत और श्रीलंका
D. भारत और नेपाल
b

# संपरीति युद्धाभ्यास का आठवां संस्करण था और इस बार यह टांगेल बांग्लादेश में किया गया।




प्रश्न 18:- शाहिन या ईगल किन दो देशों के बीच होने वाला युद्ध अभ्यास है?
A. अमेरिका और पाकिस्तान
B. चीन और पाकिस्तान
C. पाकिस्तान और रूस
D. भारत और पाकिस्तान
b

# यह आठवां संस्करण था यह युद्धाभ्यास वायु सेना का युद्ध अभ्यास है।


प्रश्न 19:- DRUZBA युद्धाभ्यास किन दो देशों के बीच होता है?
A. चीन और नेपाल
B. चीन और रूस
C. भारत और रूस
D. पाकिस्तान और रूस
d


प्रश्न 20:-युद्ध अभ्यास 2019 किन दो देशों के बीच हुआ?
A. भारत और अमेरिका
B. भारत और जापान
C. भारत और पाकिस्तान
D. भारत और श्रीलंका
a

# इस युद्ध अभ्यास का यह *15 वां संस्करण* था जो कि *वाशिंगटन* में किया गया।

प्रश्न:- TSENTR 2019 युद्ध अभ्यास किस व्यावसायिक समूह के देशों के बीच हुआ?
A. आसियान
B. सार्क
C. डब्ल्यू.टी.ओ
D. एस.सी.ओ.
d

# यह युद्ध अभ्यास रूस में हुआ और इसमें भाग लेने वाले देश हैं भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान और उज़्बेकिस्तान।
SCO:- Shanghai cooperation organisation
इसकी स्थापना 2001 में हुई थी इसका मुख्यालय *बीजिंग* में है इसके सचिव *व्लादीमीर नोरोव* हैं। भारत और पाकिस्तान इसके सदस्य 2017 में बने थे।

For PDF Click Below 👇👇👇👇



No comments:

Post a Comment

SSC GD HINDI TEST SET2

    FOR PDF CLICK BELOW👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇