Sunday 17 May 2020

JHARKHAND SACHIVALAYA TOP 50 GK GS 39

झारखंड सचिवालय प्रैक्टिस सेट
JHARKHAND SACHIVALAYA PRACTICE SET



1. CRPF के नए प्रमुख कौन होंगे ?
a) राजीव राय भटनागर
b) आनंद प्रकाश माहेश्वरी
c) SS देसवाल
d) VK जौहरी
b

#. SS देशवाल ITBP के प्रमुख है इन्हें CRPF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था |
#. CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी | इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है |
#. VK जौहरी वर्तमान में BSF महानिदेशक हैं |

2. बिहार और उड़ीसा का विभाजन कब हुआ ?
a) 1932 ई  
b) 1936 ई
c) 1912 ई
d) 1916 ई
b

#. बिहार प्रांत को बंगाल से अलग करके एक प्रांत के रूप में 1 अप्रैल 1912 को गठित किया गया |
#.पुणः 1 अप्रैल 1936 को बिहार से अलग करके उड़ीसा को एक अलग प्रांत का दर्जा दिया गया |
#. 15 नवंबर 2000 ई को बिहार से अलग करके झारखंड को भारत के 28वां राज्य के रूप में स्वीकार किया |

3. झारखंड के किस महिला को "मिस इंडिया एलीगेट 2020" का खिताब मिला है ?
a) एंजेला तिर्की
b) स्टीफन पटेल
c) रागिनी राम
d) सायला सोमानी
d

#. रांची की सायला सोमानी ने मिस इंडिया एलीगेट 2020 का खिताब जीता |
#. इसमें राज्य भर की प्रतिभागी शामिल हुई थी |

4. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था ?
a) तक्षशिला   
b) विक्रमशिला
c) मगध
d) नालंदा
d

#. ह्वेनसांग जब नालंदा विश्वविद्यालय में अध्ययन करने आए थे, तब नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य शीलभद्र थे |
#. ह्वेनसांग ने अपने यात्रा विवरण में भारतीय लोगों को गर्म और गुस्सैल मिजाज का बताया |
#. ह्वेनसांग के भारत आगमन के समय हर्षवर्धन का शासन था |

5. हाल ही में प्रसिद्ध “परशुराम कुंड मेला” कहां आयोजित किया जाता है |
a) असम   
b) अरुणाचल प्रदेश
c) नागालैंड
d) मणिपुर
b

#. इसी वर्ष “तवांग महोत्सव” का 7वां संस्करण भी अरुणाचल प्रदेश में ही मनाया गया |
#. अरुणाचल प्रदेश की वर्तमान में "प्रेमा खंडू" मुख्यमंत्री है |
#. राज्यपाल बी. डी. मिश्रा है |

6. राज्य के मंत्री परिषद किसके प्रति जिम्मेदार होते हैं ?
a) विधानसभा के प्रति   
b) विधान परिषद के प्रति
c) राज्यपाल के प्रति
d) मुख्यमंत्री के प्रति
a

#. विधानसभा के सदस्य वयस्क मताधिकार के आधार प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं |
#. किसी भी राज्य की विधानसभा में अधिकतम 500 तथा न्यूनतम 60 सदस्य हो सकते हैं |
#. विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है |

7. भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2019 के अनुसार प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौन सा है ?
a) पश्चिमी सिंहभूम   
b) लातेहार
c) चतरा
d) देवघर
b

#. लातेहार जिला में 56% क्षेत्रों मैं वनाच्छादित है

8. एशियाई जंगली गधा कहां पाए जाते हैं ?
a) कच्छ का रण   
b) काजीरंगा
c) रणथंभौर
d) पेरियार
a

#. कच्छ का रण गुजरात में है |
#. रणथंभौर अभ्यारण राजस्थान में है ( बाघ शेर के लिए प्रसिद्ध ) |
#. काजीरंगा नेशनल पार्क असम में है ( एक सींग वाला गेंडा के लिए प्रसिद्ध ) |
#. पेरियार अभ्यारण केरल में है ( हाथी के लिए प्रसिद्ध ) |

9. झारखंड भारत के किस भाग में अवस्थित है ?
a) दक्षिण पूर्व
b) उत्तर पूर्व
c) उत्तर पश्चिम
d) दक्षिण पश्चिम
b

#. झारखंड की आकृति चतुर्भुज आकार है |
#. उत्तर से दक्षिण इसकी लंबाई 380 किमी है |
#. पूर्व से पश्चिम इसकी चौड़ाई 463 किमी है |
#. कुल क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किमी है |

10. अंतर्राष्ट्रीय दिनांक रेखा साधारण रूप से कैसे व्यक्त की जा सकती है ?
a) यह 180° देशांतर है
b) यह भूमध्य रेखा है
c) यह 90° पूर्वी देशांतर है
d) यह 0° देशांतर है
a

#. 1884 ई वाशिंगटन में इंटरनेशनल मेरिडियन कॉन्फ्रेंस में 180वे याम्योत्तर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा निर्धारित किया गया है |
#. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा आर्कटिक सागर, चुक्सी सागर, बेरिंग स्ट्रेट तथा प्रशांत महासागर से गुजरती है |

11. मनरेगा के अंतर्गत राज्य में न्यूनतम मजदूरी कितनी रुपए दी जाएगी ?
a) ₹200
b) ₹172
c) ₹272
d) ₹252
c

#. राज्य के मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी करने का फैसला ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है |
#. इसके तहत न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन एक ₹272 प्रस्तावित है |

12. नींबू रस में pH का मान कितना होता है ?
a) 7 के बराबर
b) पूर्वानुमान संभव नहीं
c) 7 से कम
d) 7 से अधिक
c

#. pH का मान 7 के बराबर रहने पर उदासीन होता है |
#. pH का मान 7 से कम रहने पर अम्लीय होता है |
#. pH का मान 7 से अधिक रहने पर छारीय होता है |
#. pH मान का खोज पी. सोरेनसन ने की थी |

13. ईसाई बनने के बाद जयपाल सिंह का नाम क्या पड़ा ?
a) ईश्वर दास  
b) पौलुस
c) राजू दास
d) रोजर मैकेटिस
a

#. जयपाल सिंह का जन्म 2 जनवरी 1930 को टकरा गांव के खूंटी जिले में हुआ |
#. जयपाल सिंह का बचपन का नाम वेन्नध पाहन था |
#. जयपाल सिंह के सांस्कृतिक गुरु का नाम सुकरा पाहन था |
#. जयपाल सिंह को मरांग गोमके के नाम से भी जाना जाता है |
#. जयपाल सिंह को बिरसा मुंडा का अवतार भी माना जाता है |
#. जयपाल सिंह की मृत्यु 20 मार्च 1970 में हुई |


14. "ग्रैंड कैनियन” किस नदी में है ?
a) कोलोरेडो  
b) कोलंबिया
c) मिसिसिपी
d) ओहाओ
a

15. किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने रांची में 'रिवॉल्यूशन स्पोर्ट्स' अकैडमी की शुरुआत की है ?
a) जेसीनता लाकड़ा
b) आरती सिंह
c) रोहित शर्मा
d) महेंद्र सिंह धोनी
c

#. भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा राजधानी रांची में अप्रैल माह में क्रिकेट एकेडमी खोलने की घोषणा किए थे मगर lockdown के चलते इसमें समय लग सकता है |

16. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नदी पश्चिम घाट में से निकलती है ?
a) घग्घर   
b) कृष्णा
c) दामोदर
d) सोन
b

#. कृष्णा नदी महाबलेश्वर के समीप पश्चिमी घाट पहाड़ी से निकलती है
#. कृष्णा नदी की सहायक नदियां हैं :- भीमा, तुंगभद्रा, मूसी, अमरावती, कोयना, पंचगंगा, घाट प्रभा, आदि |
#. कृष्णा नदी की कूल लंबाई 1401 किमी0 है |

17. झारखंड के दीप सेनगुप्ता किस खेल से संबंधित है ?
a) शतरंज    
b) क्रिकेट
c) लॉन टेनिस
d) हॉकी
a

18. जब ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन हुआ था, उस समय भारत का मुगल बादशाह कौन था ?
a) जहांगीर   
b) हुमायूं
c) औरंगजेब
d) अकबर
d

#. ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन 1600 ई में हुआ था, उस समय भारत का मुगल बादशाह अकबर था |

19. राज्य के कितनी उम्र की सभी विधवा महिलाओं को पेंशन दी जाएगी ?
a) 21
b) 18
c) 40
d) 30
b

#. इसकी घोषणा महिला एवं बाल विकास सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी ने विधानसभा में घोषणा की है |

20. किसका परमानवीय इंधन के रूप में प्रयोग नहीं होता है ?
a) यूरेनियम   
b) थोरियम
c) प्लूटोनियम
d) लेड
d

#. परमाणु ईंधन का नाभिकीय विखंडन करवाकर ऊर्जा प्राप्त किया जाता है |
#. जापान के हिरोशिमा पर जो परमाणु बम 6 अगस्त 1945 को गिराया गया था | उसका नाम लिटिलबॉय था | इसमें ईंधन के रूप में यूरेनियम -235 का प्रयोग हुआ था |
#. जापान के नागासाकी पर 9 अगस्त 1945 को गिराए गए परमाणु बम का नाम फैटमैन था |जिसमें इंधन के रूप में प्लूटोनियम 239 का प्रयोग हुआ था |

21. 'कोल जनजाति' कितने गोत्र में विभाजित हैं ?
a) 3
b) 6
c) 9
d) 12
d

#. झारखंड की 32वीं जनजाति के रूप में कॉल जनजाति को सम्मिलित किया गया |
#. कोल जनजाति को झारखंड की अनुसूचित जनजाति की मान्यता 2003 में दी गई |
#. प्रजातीय दृष्टि से कोल जनजाति को “प्रोटो एस्ट्रोलोयड” समूह में रखा गया है |
#. कॉल जनजाति के सर्वोच्च देवता सिंहबोंगा है |

22. भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात किस राज्य में है ?
a) आंध्र प्रदेश   
b) असम
c) महाराष्ट्र
d) कर्नाटक
d

#. भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात जोग गरसोप्पा / जोग जलप्रपात है, जो शरावती नदी पर कर्नाटक राज्य में है |

23. झारखंड राज्य में कुल कितनी उप राजधानियां होंगी ?
a) 1
b) 2
c) 3
d) 4
d

#. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहां एक राजधानी और चार उपराजधानी होगी |
#. दुमका पहले से है, मेदनीनगर, चाईबासा, गिरिडीह को उपराजधानी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है | 

24. कौन-सा गैसीय चक्र नहीं है ?
a) हाइड्रोजन
b) ऑक्सीजन
c) कार्बन
d) नाइट्रोजन
a

#. कार्बन नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन के चक्र को सम्मिलित रूप से गैसीय चक्र कहा जाता है
#. कार्बन मृत जीव-जंतुओं व पादपो के विघटन से जीवाश्म ईंधन के रूप में व जीवाश्म को जलाने से मुक्त होता है |

25. संस्थानों में हठ विवाह को किस नाम से जाना जाता है ?
a) बहादुर बापला
b) निर्बोलोक बापला
c) इतुत बापला
d) सांगा बापला
b

#. विधवा विवाह को संथाल जनजाति में सांगा बापला के नाम से जाना जाता है |
#. संथाल जनजाति में सर्वाधिक प्रचलित विवाह कीरिंग बापला विवाह है |

26. निम्न में से दिल्ली का कौन सा प्राचीन स्मारक, विश्व धरोहर स्मारक नहीं है ?
a) लाल किला   
b) जंतर-मंतर
c) हुमायूं का मकबरा
d) कुतुब मीनार
b

#. जंतर मंतर जयपुर को 2010 ईस्वी में प्राचीन स्मारक विश्व धरोहर स्मारक में शामिल किया गया है |
#. भारत का 32वां विश्व धरोहर ग्रेट हिमालय पार्क ( हिमाचल प्रदेश ) है |

27. झारखंड में किसे नारी शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है ?
a) द्रौपदी मुरमू
b) रेणुका यादव
c) चामी मुर्मू
d) सीमा सेन
c

#. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा शामी मुर्मू को नारी शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया |
#. यह कोल्हान क्षेत्र के सरायकेला खरसावां जिले के रहने वाली है |

28. 'मेरियाना ट्रेंच' किस महासागर में स्थित है ?
a) अटलांटिक महासागर   
b) प्रशांत महासागर
c) हिंद महासागर
d) दक्षिणी महासागर
b

#. मेरियाना गर्त की कुल लंबाई 11033 मीटर है 
#. प्यूरीटो रिको गर्त अटलांटिक महासागर में स्थित है |
#. सुंडा गर्त हिंद महासागर में स्थित है |
#. यूरेशियन बेसिन आर्कटिक महासागर में स्थित है |

29. भारत का सबसे बड़ा लौह इस्पात कारखाना कहां स्थित है ?
a) राउरकेला इस्पात संयंत्र
b) बोकारो इस्पात संयंत्र
c) दुर्गापुर इस्पात संयंत्र
d) भिलाई इस्पात संयंत्र
b

#. बोकारो इस्पात संयंत्र रूस देश के सहयोग से स्थापित किया गया | 
#. एशिया का सबसे बड़ा स्टील षड्यंत्र माना जाने वाला बोकारो स्टील संयंत्र की स्थापना 1964 में तृतीय पंचवर्षीय योजना के दौरान किया गया |

30. हमारे चेहरे में कितनी हड्डियां होती हैं ?
a) 34
b) 24
c) 14
d) 4
c

#. खोपड़ी में 29 हड्डियां होती हैं |
#. कशेरुकी दंड 33 कशेरुकाओं से मिलकर बना होता है |
#. शरीर को निश्चित आकार कंकाल तंत्र प्रदान करता है |

31. "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान" किसे दिया गया है ?
a) दैनिक भास्कर   
b) प्रभात खबर
c) आजाद सिपाही
d) दैनिक जागरण
b

#. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बेहतरीन कवरेज और योग के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रभात खबर को इस सम्मान से नवाजा |

32. भारत में आर्थिक सुधार नीतियां किस वर्ष में प्रारंभ की गई ?
a) 1951
b) 1971
c) 1991
d) 2001
c

#. 24 जुलाई 1991 को उदारीकरण की घोषणा तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किया गया |
#. भारत में उदारीकरण का जनक मनमोहन सिंह हैं |
#. भारत में उदारीकरण को राव-मनमोहन मॉडल भी कहते हैं |

33. बड़ा जाम्दा समूह क्या है ?
a) ताम्र अयस्क क्षेत्र
b) स्वर्ण अयस्क क्षेत्र
c) अभ्रक अयस्क क्षेत्र
d) लौह अयस्क क्षेत्र
d

#. झारखंड में लौह अयस्क के उत्पादन में लगभग 100% लोहा पश्चिमी सिंहभूम से प्राप्त किया जाता है |
#. झारखंड में सर्वाधिक हेमेटाइट कोटी का लौह अयस्क पाया जाता है |
#. झारखंड में लौह अयस्क धारवाड़ प्रकार की चट्टानों से मिलती है |

34. महासागर की पर्पटी मुख्यतः सिलिका और ............ की बनी है |
a) मैग्निशियम   
b) लोहा
c) मैग्नीज
d) सल्फर
a

#. पृथ्वी के ऊपरी भाग को भू-पर्पटी कहते हैं
#. सियाल के अंतर्गत सिलिकॉन और एलुमिनियम की प्रधानता है और सीमा में सिलिकॉन और मैग्नीशियम की बहुलता होती है |
#. नीफे के अंतर्गत निकेल और लोहा की बहुलता होती है |

35. झारखंड सरकार ने समग्र शिक्षा पर फोकस करते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 में कितनी राशि खर्च करने का फैसला किया है ?
a) 2760 करोड़
b) 2860 करोड़
c) 2960 करोड़
d) 3060 करोड़
c

#. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की 56 वीं बैठक में शिक्षा विभाग के 2960 करोड़ों रुपए के बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है |

36. चोल वंश भारत के किस भाग में अधिकतर शासन करते थे ?
a) पूर्व   
b) पश्चिम
c) उत्तर
d) दक्षिण
d

#. चोल वंश के संस्थापक विजयालय थे |
#. तमिलनाडु में इसका अधिक विस्तार मिलता 
है |

37. झारखंड के किस जिले में न्यूनतम नगरीय जनसंख्या पाया जाता है ?
a) दुमका   
b) गोड्डा
c) चतरा
d) देवघर
b

#. झारखंड के धनबाद जिले में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत पाया जाता है |

38. हेलोफाइट वे पौधे होते हैं जो ............ में उगते हैं |
a) ताजा पानी   
b) ठंडा पानी
c) तालाब
d) खारा पानी
d

#. हाइग्रोफाइट दलदली एवं भूमध्य रेखीय उष्ण आद्रता वाली वनस्पति को कहते हैं |
#. ट्रैफोफाइट उष्णकटिबंधीय जलवायु वाली घास एवं वनस्पति को कहते हैं |
#. लिथोफाइट कड़ी चट्टानों में उगने वाली वनस्पति को कहते हैं |

39. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निम्न में से किस की स्थापना करने की घोषणा की है ?
a) विस्थापन आयोग
b) आदिवासी विश्वविद्यालय
c) राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग
d) राज्य विधि आयोग
c

#. इसके अध्यक्ष पूर्व विकास आयुक्त देवाशीष गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है |

40. फेलिस कैटस .......... का वैज्ञानिक नाम है |
a) बिल्ली   
b) कुत्ता
c) चूहा
d) शाही
a

#. कैनिस डॉमेस्टिका कुत्ते का वैज्ञानिक नाम है |

41. राज्यपाल को किस अनुच्छेद के तहत राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने का अधिकार है ?
a) 352
b) 356
c) 360
d) 123
b

42. कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल का निर्माण किसके द्वारा किया जाना प्रस्तावित किया गया ?
a) लॉर्ड कैनिंग  
b) लॉर्ड कर्जन
c) विलियम हेस्टिंग्स
d) लॉर्ड विलियम बेंटिक
b

#. विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी के मृत्यु होने पर स्मारक बनाया गया |
#. लॉर्ड कैनिंग के समय 1857 का सैनिक विद्रोह हुआ था, उस समय विक्टोरिया महारानी थी |

43. 20 मार्च 2020 को "जयपाल सिंह मुंडा" की कौन सी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई ?
a) 30
b) 40
c) 50
d) 100
c

#. जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में 1928 के ओलंपिक में भारत ने हॉकी में पहला स्वर्ण पदक जीता था |

44. ............ प्राकृतिक गैस का प्रमुख घटक है |
a) एसीटोन  
b) मिथेन
c) क्लोरीन
d) हेक्सेन
b

#. प्राकृतिक गैस पेट्रोलियम कुआं से निकलती है 
#. प्राकृतिक गैस का द्रवित अवस्था LPG में प्रयोग किया जाता है |
#. गोबर गैस में 65% मिथेन पाया जाता है |
#. धान के खेत से मीथेन गैस निकलता है |

45. तिलका मांझी के पिता का नाम क्या था ?
a) तुलसी मांझी  
b) गया मुर्मू
c) सुंदर मुर्मू
d) अर्जुन मांझी
c

#. तिलका मांझी का जन्म 1750 ई. में हुआ था |
#. तिलका मांझी का जन्म संथाल परिवार में हुआ था |
तिलका मांझी का जन्म तिलकपुर गांव में हुआ था |
#. तिलकामांझी को भागलपुर में बरगद के पेड़ पर लटका करफांसी दी गई थी |

46.1 जून 2020 से कहां पर सिर्फ स्वदेशी प्रोडक्ट बेचे जाएंगे ?
a) CRPF
b) CAPF
c) CISF
d) BSF
b

#. CAPF ( सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स ) 1 जून से अपने सभी कैंटीनो पर स्वदेशी सामान बेचने का फैसला लिया है |
#. इससे करीब 10 लाख आर्म्ड फोर्स को लाभ मिलेगा |

47. भारतीय सरकार द्वारा "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020" का मुख्य आयोजन किस शहर में किया जाएगा ?
a) देहरादून
b) लेह
c) श्रीनगर
d) रांची
b

48. 'लावणी' किस राज्य का लोक नृत्य है ?
a) मणिपुर   
b) आंध्र प्रदेश
c) जम्मू-कश्मीर
d) महाराष्ट्र
d

#. बिहू नृत्य आसाम के कचारी और कचहरी जनजातियों द्वारा मनाया जाता है |
#. पंडवानी छत्तीसगढ़ में प्रचलित एक लोक नृत्य है |

49. किसे 108 मंदिरों वाला गांव कहा जाता है ?
a) देवघर    
b) गोड्डा
c) मलूटी ( दुमका )
d) हजारीबाग
c

#. हल्दीघाटी मंदिर कोराम्बे ( गुमला ) में अवस्थित है |
#. झारखंड धाम मंदिर गिरिडीह में अवस्थित है |
#. मदन मोहन मंदिर पोटका ( रांची ) में अवस्थित है |

50. 'कार्नोटाइट' किसका अयस्क है ?
a) बेरियम   
b) क्रोमियम
c) यूरेनियम
d) कॉपर
c

#. पिंच ब्लेड भी यूरेनियम का अयस्क है |
#. यूरेनियम परमाणु ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण पदार्थ है |
#. भारत के जादूगोड़ा में यूरेनियम मिलता है |

For PDF Click Below 👇👇👇

JSSC CGL PRACTICE SET
झारखंड सचिवालय प्रैक्टिस सेट


No comments:

Post a Comment

SSC GD HINDI TEST SET2

    FOR PDF CLICK BELOW👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇