Monday 29 June 2020

International monetary fund/ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(International Monetary Fund)🏦:-


➡️ स्थापना - 1944 में (संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक एवं वित्तीय सम्मेलन में हस्ताक्षरित समझौते के अंतर्गत)

➡️ संस्थापक सदस्य देश - 44 देश
➡️ वर्तमान सदस्य देश - 189 देश

➡️ मुख्यालय - वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य अमेरिका

➡️प्रमुख - क्रिस्टालिना जार्वीवा (बुल्गारिया)
➡️ आईएमएफ की मुख्य आर्थिक सलाहकार - गीता गोपीनाथ (भारतीय मूल की अमेरिकन)

मुद्रा - SDR (विशेष आहरण अधिकार)
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय प्रकार के मौद्रिक आरक्षित मुद्रा है जो सदस्य देशों के मौजूदा धन भंडार के पूरक के रूप में कार्य करता है।

SDR में सम्मलित मुद्रा –
➡️ 1.अमेरिकी डॉलर
➡️ 2.यूरोप का यूरो
➡️ 3.चीन की मुद्रा रॅन्मिन्बी
➡️ 4.जापानी येन
➡️ 5.ब्रिटेन का पाउंड

SDR में प्रमुख देशों का कोटा:
➡️ संयुक्त राज्य अमेरिका - 17.46%
➡️ जापान - 6.48%
➡️ चीन - 6.41%
➡️ भारतीय - 2.76%

IMF की प्रमुख रिपोर्ट📑 –
➡️ 1.वर्ल्ड इकनोमिक आउटलुक 
➡️ 2.वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट 
➡️ 3.वित्तीय निगरानी 
➡️ 4.क्षेत्रीय आर्थिक रिपोर्ट

आईएमएफ की ऋण सुविधाएं -
➡️ 1. एसबीए - स्टैंड–बाई अरेंजमेंट
➡️ 2. एफसीएल - फ्लेक्सिबल क्रेडिट लाइन

संरचना - अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख निकाय-

➡️ 1.बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स: IMF सम्पूर्ण शक्तियां बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में होती है, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक वर्ष में एक बार होती है।
➡️ 2.बोर्ड ऑफ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स: बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की शक्तियों का उपयोग करते है|
➡️ 3.प्रबंध निदेशक:  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के दिन-प्रतिदिन के कार्यों को सम्पन्न करता है।
नोट- हमेशा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक यूरप से व विश्व बैंक का अध्यक्ष अमेरिका से बनता है|

IMF के कार्य:-

➡️ 1.विभिन्न देशों के बीच विनिमय दर की व्यवस्था को सुनिश्चित करना|
➡️ 2.वैश्विक आर्थिक स्थिरता और विकास को बढ़ावा देना|
➡️ 3. देशों को वित्तपोषण के वैकल्पिक स्रोत प्रदान करना|

No comments:

Post a Comment

SSC GD HINDI TEST SET2

    FOR PDF CLICK BELOW👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇